आगरालीक्स… आगरा के बडे डाक्टर के कोरोना संक्रमित पिता की मौत के दो घंटे बाद मां ने भी दम तोडा।
आगरा के बाल रोग विशेषज्ञ व इंडियन एकेडमी आफ पिडियाट्रिक्स, आगरा के सचिव डॉ अरुण जैन निवासी जयपुर हाउस के पिता 75 साल के सुरेश चंद जैन कोरोना संक्रमित हो गए थे, उनका सिकंदरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी 70 साल की मां वीना जैन का भी इलाज चल रहा था। शुक्रवार को सुरेश चंद्र जैन का निधन हो गया।
दो घंटे बाद पत्नी ने दम तोडा
डॉ अरुण जैन के पिता सुरेश चंद जैन के निधन के दो घंटे बाद उनकी पत्नी वीना जैन का भी निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रामलाल आश्रम सिकंदरा में किया गया।
कोरोना संक्रमित 257 की हो चुकी है मौत
कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है, अप्रैल में पांच से छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। कोरोना से अभी तक 257 मरीजों की मौत हो चुकी है।