आगरालीक्स.. आगरा में करीब 15 हजार कोरेाना मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चेन ब्रेक करनी है, जिससे केस कम हों और मौत कम की जा सके।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, 700 से अधिक कोरोना के नए केस आ रहे हैं। इससे कोरोना के सक्रिय केस 4413 तक पहुंच चुके हैं। इससे हालात खराब हो रहे हैं, ऐसे में कोरोना की नई चेन ब्रेक करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।
नई चेन न बनने दें
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की नई चेन ब्रेक करना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, घर से बाहर जा रहे हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें, अस्पताल जा रहे हैं तो डबल मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क छह घंटे बाद बदल दें। इससे कोरोना की नई चेन को ब्रेक कर सकते हैं।