आगरालीक्स… आगरा समेत पूरा देश आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर अभी से जश्न में डूबा। तिरंगा रैलियों समेत तमाम आयोजऩ। आंख में भी तिरंगा, जश्ने-आजादी की खुशियां बिखरीं। फोटो-वीडियो।
तिरंगा रैलियों ने लोगों में भर दिया है जोश
आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, सरकारी विभागों के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही है।
कमलानगर थाने से निकाली तिरंगा रैली
कमलानगर थाने से हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली जिसमे कॉलोनी वासियों ने सभी पुलिसकर्मियों का तालियां बजा कर उत्साहवर्धन किया।
हर घर तिरंगा के संग हर वाहन पर भी तिरंगा
जश्ने आजादी के पर्व के लिए लोगों ने अपने घरों पर झंडे लगा लिए हैं। घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के साथ लोग वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर अपनी खुशी को व्यक्त कर रहे हैं।
कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन समेत पूरे आगरा में कल रहेगी धूम
आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर कल 15 अगस्त को कार्यक्रमों की धूम रहेगी जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट, पुलिस मुख्यालय पुलिस लाइन समेत स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शहर के कई बाजारों, घरों में भव्य सजावट की गई है। लाउडस्पीकरों पर देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। चेहरे और शरीर को तिरंगा रंग लगवाने को भी कलाकारों की तलाश हो रही है।
तिरंगे संग सेल्फी का क्रेज
तिरंगे संग सेल्फी का क्रेज भी खूब धूम मचा रहा है। लोग तिरंगे संग अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।
आंख के अंदर तिरंगा भी छाया
अभी हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबटूर के मिनिएचर आर्टिस्ट यूएमटी राजा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपनी आंख के अंदर के सफेद भाग पर तिरंगा बनाकर उसकी तस्वीरें औऱ वीडियो शेयर किए हैं।