आगरालीक्स…. मिजोरम में 5 बजे तक 77 फीसदी मतदान, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में मतदान होना है। आगरा आए कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने चुनाव पर क्या कहा।
मंगलवार सात नवंबर को मिजोरम में मतदान हुआ, पांच बजे तक 77 फीसदी मतदान से चार और राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। मतदान फीसद बढ़ेगा, ऐसी उम्मीद है।
कांग्रेस पांच राज्यों में बनाएगी सरकार
कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार को आगरा आए, उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के ताजगंज स्थित कार्यालय पर बैठक की। कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी, लोगों को भाजपा के झूठ का पता चल गया है। 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शाहिद खान, हाजी जमील कुरैशी, अजीज उस्मानी आदि मौजूद रहे।