Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Strictness regarding pollution in Agra. Fine of more than Rs 4 lakh on first day for spreading pollution…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Strictness regarding pollution in Agra. Fine of more than Rs 4 lakh on first day for spreading pollution…#agranews

308

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण को लेकर सख्ती. प्रदूषण फैलाने पर पहले दिन 4 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना. इन लोगों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन…

आगरा में वायु प्रदूषण फैलाने वालों पर पहले दिन ही बड़ा एक्शन लिया गया है. प्रशासन ने सख्ती जताते हुए आगरा में 4 लाख रुपये से ऊपर का चालान किया और इनसे 3.55 लाख रुपये भी वसूले हैं. शेष जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है. प्रशासन की ओर से सी एंड डी वेस्ट, भवन निर्माण सामग्री, अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग ग्रीन नेट से ढक कर कार्य न कराने, बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर निर्माण सामग्री को ढक कर न रखने, बालू, मोरंग पर जल छिड़काव न करने पर जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा लेडी लॉयल के पुराने भवन को तोड़ने में वायु प्रदूषण रोकथाम के मानकों का अनुपालन न करने, मलबे को सड़क पटरी पर छोड़ देने पर यूपी पीसीबी को जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई है.

आज शहर में वायु प्रदूषण रोकथाम के प्रभावी उपायों के क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों संस्थाओं के सहयोग से अभियान चलाया गया। अभियान में एसीएम तथा नगर निगम की टीम ने सी एंड डी वेस्ट का प्रॉपर डिस्पोजल न करने,भवन निर्माण सामग्री,अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग को ग्रीन नेट से ढक कर कार्य न कराए जाने,वायु प्रदूषण मानक,अनुपालन न करने बालों पर विभिन्न मामलों में 402500 रुपए के चालान के साथ मौके पर 355000 रुपए का जुर्माना वसूला शेष को जुर्माना जमा करने को नोटिस दिए गए। यह अभियान लगातार चलेगा,निर्माण सामग्री को ढक कर न रखने बालों,बालू,मोरंग आदि सड़क पर खुला पाए जाने,पानी का छिड़काव न करने पर जुर्माना व कड़ी कार्यवाही, सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा प्रमुख मार्गों तथा उनके किनारे पर धूल जमा न होने देने,पेड़- पौधों पर जल छिड़काव करने नगर निगम तथा फायर ब्रिगेड को दिए निर्देश के अनुपालन में वायु प्रदूषण के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी आगरा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग आगरा एवं नगर निगम आगरा की संयुक्त टीम द्वारा एम0जी0रोड, फतेहाबाद रोड, इत्यादि मुख्य मार्गो पर स्थित पेड़ो पर वाटर मिस्ट वाहन का प्रयोग कर छिड़काव का अभियान चलाया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!