8 year old girl dead body found in Agra College Ground
आगरालीक्स.. आगरा कॉलेज ग्राउंड में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हडकंप मचा हुआ है, पुलिस छानबीन में जुटी है, बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका है।
शनिवार सुबह आगरा कॉलेज ग्राउंड में आठ वर्षीय बच्ची का शव देख स्थानीय लोगों की भीड लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। आशंका है कि रात में बच्ची के साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी गई और शव आगरा कॉलेज ग्राउंड में फेंक दिया।
ग्राउंड में चल रहा है पुस्तक मेला
आगरा कॉलेज ग्राउंड में पुस्तक मेला चल रहा है, यहां सुबह से रात आठ बजे तक भीड रहती है। इसके बाद पुस्तक मेला समाप्त हो जाता है। घटना देर रात की बताई जा रही है।
16 साल के बालक ने छह साल के बच्चे से किया कुकर्म
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में 16 साल के बालक ने छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। बालक ने बच्चे को पकड लिया और उसे अपने साथ ले गया, इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। कुकर्म की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने बालक को पकड लिया है, बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है।