आगरालीक्स.. आगरा में एक महिला ने साइबर सेल के सिपाही पर रेप के बाद वीडियो क्लिपिंग बनाने के आरोप लगाए हैं। सिपाही उसके मुकदमे की जांच कर रहा था, उससे नजदीकी बढाने के बाद घर पर बुलाया। रेप के बाद युवती गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। इस मामले में एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई है।
युवती ने एत्माउददोला थाने में 2016 में मुकदमा दर्ज कराया था, मुकदमे की विवेदना साइबर सेल को दी गई। विवेचक के साथ एक सिपाही महिला के घर पहुंचा, महिला का आरोप है कि सिपाही को पता चला कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है तो नजदीकी बना ली। उसके घर आने जाने लगा। विवेचना के नाम पर एक दिन महिला को अपने घर बुलाया और उसके साथ रेप किया, उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। इसके बाद वीडियो क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी देकर शारीरिक शौषण करने लगा।
हॉस्पिटल में कराया गर्भपात
महिला से संबंध बनाने से वह गर्भवती हो गई, महिला का आरोप है कि सिपाही उसे शाहगंज क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में ले गया। वहां उसने महिला का गर्भपात करा दिया। इसके बाद से वह उसे धमकी दे रहा है। महिला ने साइबर सेल के सिपाही पर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।