Sunday , 28 June 2026
Home आगरा 80 designers of the country participated in the 10th National Handloom Day organized by World Designing Forum at Hotel KNCC…#agranews
आगरासिटी लाइव

80 designers of the country participated in the 10th National Handloom Day organized by World Designing Forum at Hotel KNCC…#agranews

266

आगरालीक्स…आगरा में रैम्प पर बिखरे इकत और कलमकारी जैसी लुप्त होती कला के रंग. वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम द्वारा होटल केएनसीसी में योजित 10वां नेशनल हैंडलूम डे में देश के 80 डिजायनरों ने लिया भाग

भारत के विभिन्न प्रांतों की कला और संस्कृति एक मंच पर सजी थी। जहां उड़ीसा की पटचित्र और इकत, आंध्र की कलमकारी, ब्लॉक पेंटिंग, पंजाब की फुलकारी और लखनऊ की चिकनकारी से सजे परिधानों के रंग बिखरे थे। विभिन्न प्रांत के परिधान पहने मॉडल जब रैम्प पर उतरे तो मानों फैशन के सतरंगी रंग फिजा में बहने लगे। धागे से लेकर कपड़ा बनाने, रंगाई, कढ़ाई से लेकर परिधान बनने तक सब कुछ हैंडमेड था।

वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम द्वारा आज 10वां नेशनल हैंडलूम दिवस फतेहाबाद रोड स्थित होटल केएनसीसी में आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से आए 80 फैशन डिजायनर व बनकरों द्वारा कच्छ का काला कॉटन, बिहार का टसर सिल्क, टसर कॉटन, गुजरात का पटोला फेब्रिक के परिधान, मध्य प्रदेश का माहेश्वरी सिल्क, कॉटन, मंगलकारी सिल्क और कॉटन के परिधानों को रैम्प पर उतरे तो देश के बुनकरों को मिली संजींवनी जैसे प्रतीत हो रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शेखर दीक्षित व वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की कला और संस्कृति को जीवित रखना है तो हमें बुनकरों को प्रोत्साहित करना होगा। तीन स्लॉट में आयोजित परिधान प्रदर्शनी में हैंडलूम के ब्राइडल ड्रेस से सिंगल पीस ड्रेस, कोर्ट सेट, गाउन, सलवार कुर्ता आदि हर तरह के परिधान थे। जिसमें कश्मीर से लेकर केरल तक के बुनकरों द्वारा तैयार परिधान थे। सभी फैशन डिजायनरों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शेखर दीक्षित, सृष्टि कुलश्रेष्ठ, वाईके गुप्ता, टैक्सटाइल एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव अग्रवाल, शरत चंद्रा, भारतीय विद्या परिषद के अध्यक्ष, टरनेशनल डायरेक्टर लॉयन्स क्लब के जितेन्द्र चौहान, रेनूका डंग, पूनम सचदेवा, एफडीडीआई के सचिव पंकज कुमार सिन्हा, रजत सिंह, ओम श्रीवास्तव, खुशी, गौरी चौधरी, तान्या रावत, गौरव दीक्षित (आरबीए) आदि उपस्थित थे।

खादी और लिलिन कॉटन पर भी हो रही चिकनकारी
लखनऊ से आयी प्रियंका सिंह कहती हैं, चिकनकारी अब खादी और लिलन कॉटन पर भी पसंद की जा रही है। चिकनकारी के लहंगे भी तैयार हो रहे हैं, जिन्हें बनाने में कम से कम 5-6 माह का वक्त लग जाता है।

फूल, पत्तियों और फलों से तैयार रंगों से होती है असली कलमकारी
केरल की कला को जीवित बने रखने के लिए कलमकारी पर भी काम हो रहा है। असली कलमकारी कलम और पेड़, पत्तों, फल, पेड़ के तनों, जड़ आदि से तैयार रंगों से की जाती है। एक साड़ी पर कलमकारी करने में 3-4 महीने तक लग जाते हैं। जिस पर सिर्फ कलमकारी करने की कीमत 12-20 हजार तक हो सकती है। ऐसी की प्राकृतिक रंगों से ब्लॉक पेंटिंग की जाती है।

नीम से तैयार किए रंग से रंगे परिधान
गुजरात की पूर्वा बुच ने नीम से तैयार रंगों से परिधान को रंगा तो वहीं केरल से यी बीना अरुण अपने साथ केले के तने के फाइबर से तैयार बेल्ट, पर्स, जूते, चप्पल टेबिल मेट साथ लेकर आयी हैं, जो तीन पीढिया तक यूज करने पर खराब नहीं होते और ईको फ्रेंडली भी हैं। वह बताती हैं कि कभी एक सेन्टर में कम से कम 300 बुकर काम करते थे। लेकिन अब 100 से भी कम हो गए हैं। डब्ल्यूडीएफ की तरह सरकार व अन्य संस्थाएं मदद करें तो यहां के उत्पाद विदेशों में भी भारत की अलग पहचान बना सकते हैं।

6 माह लग जाते हैं एक पटोला सिल्क की साड़ी तैयार करने में
गुजरात से आए महेश गोहिल अपनी परिवार में तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं जो पटोला सिल्क के परिधान ताना-बाना से तैयार करते हैं। एक साड़ी तैयार करने में 6 माह लग जाते हैं, जिसकी कीमत बुनकरों को लगभग एक लाख और शोरूम में तीन लाख तक हो जाती है। बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल हैंडलूम डे पर इस तरह के आयोजन करना सराहनीय काम है। सरकार को भी आगे आना चाहिए मदद के लिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 28th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Mayoral representative Dr. Rohit Bansal presented the innovations and future plans for Agra at the World Cities Summit…#agranews

आगरालीक्स…आगरा केवल ताजमहल का शहर नहीं है, यह तेजी से बदलता हुआ...

आगरा

Agra Live News: Devotees performed a grand Rudrabhishek at the revered Shri Parmartheshwar Mahadev Temple in Bateshwar…#agranews

आगरालीक्स…बटेश्वर के सिद्ध श्री परमार्थेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दिव्य...

आगरा

Agra Live News: Agra scorched by blazing heat from the sky; heatwave alert issued for Sunday as well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आसमान से बरसी आग. 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ...

error: Content is protected !!