Sunday , 28 June 2026
Home आगरा 805 kg Ganja caught including four smugglers in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

805 kg Ganja caught including four smugglers in Agra…#agranews

132

आगरालीक्स…(6 February 2022 Agra News) आगरा में पुलिस ने एक ट्रक चेकिंग में पकड़ा. इसमें पानी की खाली बोतलों के नीचे छुपा कर लाई जा रही थी ये चीज…

आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने शनिवार रात को चेकिंंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ा. ट्रक में पानी की खाली बोतलें भरी हुईं थीं, लेकिन जब पुलिस ने बोतलों को हटाकर देखा तो उनके नीचे बोरियां रखी हुई थी जिसमें गांजा भरा हुआ था. पुलिस ने ट्रक से 805 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है, इसके अलावा चार तस्करों को भी पकड़ा है.

लॉयर्स कॉलोनी कट पर पकड़ा ट्रक
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि लॉयर्स कॉलोनी कट पर पुलिस शनिवार रात को चेकिंग कर रही थी. तभी सूचना मिली कि एक ट्रक गांजा लेकर आगरा की ओर आ रहा है. इस पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग तेज कर दी. चेकिंग में एक ट्रक को रोका गया तो इसमें पानी की 20 लीटर वाली खाली बोतलें भरी हुई थीं. लेकिन पुलिस ने जब इन बोतलों को हटाकर देखा तो होश उड़ गए. पानी की बोतलों के नीचे प्लासिटक की 26 बोरियां थीं और इनमें 135 पैकेट गांजे के निकले. कुल 805 किलोग्राम गांजा इनमें भरा हुआ था.

ये पकड़े गए तस्कर
मोहित जैन निवासी राजपुर, छतरपुर, मध्यप्रदेश
जितेंद्र कुमार निवासी नौबस्ता, कानपुर
सुभाष चंद्र गौतम निवासी मकरंदपुर, कन्नौज
शोए मलिक निवासी दिल्लीगेट अलीगढ

विशाखापट्टनम से ला रहे थे गांजा
पुलिस के अनुसार मोहित विशाखापट्टनम से गांजा की तस्करी करता है. उसके जीजा जितेंद्र के पास ट्रक था, इसलिए उसने जितेंद्र को लालच देकर फंसा लिया. तीन लाख रुपये भाड़ा देने के लालच में लेकर उसने जीजा के ट्रक में ही विशाखापट्टनम से गांजा भरवा लिया, उसे आगरा में खपाने के लिए लाए थे. इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in tent warehouse in Agra, video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, टेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: CM Yogi 28th June 2026 Minute to Minute Agra Visit programme, Video

आगरालीक्स:…Agra News: वीडियो देखें आगरा में आज सीएम योगी आ रहे हैं...

बिगलीक्स

Agra Taj Mahal News: Scorpion sting 13 year old in Taj Mahal

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में ताजमहल में बच्चे ने शू कवर पहना, बिच्छू...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Cancer Surgeon loses Rs 75000 in alleged cyber fraud

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ कैंसर सर्जन से ठगी, कैंसर की जांच...

error: Content is protected !!