आगरालीक्स…आगरा में सोल फैक्ट्री में लगी आग. सारा सामान जलकर हुआ राख…
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को सोल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. नुनिहाई स्थित 17 नंबर फैक्ट्री में जूते के सोल बनाने का काम किया जाता है. रविवार दोपहर को यहां पर किसी कारणवश आग लग गई. आग को देखते ही फैक्ट्री में काम करने वाले स्टाफ में भगदड़ मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. चौकी प्रभारी नुनिहाई रमित आर्य पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल की गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी हुई थीं.