आगरालीक्स .(Agra News 26th July ).आगरा में वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने पर 81 लोगों के चालान, पुलिस ने की सख्ती, मास्क, सीट बेल्ट और हेलमेट की जांच।
आगरा में सख्ती की गई है, पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने जगह जगह जांच की, मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने पर 81 के चालानह जारी किए गए। साथ ही सीट बेल्ट न पहनने और हेलमेट न पहनने पर चालान किए गए।
गुलाब के फूल किए गए भेट
यातायात के नियमों का पालन न करने वाले लोगों को गुलाब के फूल भेट किए गए, उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।