आगरालीक्स.. (Agra News 26th July)आगरा में सावन के पहले सोमवार पर कॉलोनियों में मंदिरों पर भीड लगी हुई है। कष्ट निवारण के लिए शिवलिंग पर शिवामुट्ठी अर्पित करें, जाने क्या है शिवामुट्ठी.
श्रावण मास में शिव की पूजा करने से सारे कष्ट खत्म हो जाते हैं। महादेव शिव सर्व समर्थ हैं। वे मनुष्य के समस्त पापों का क्षय करके मुक्ति दिलाते हैं। इनकी पूजा से ग्रह बाधा भी दूर होती है। इन दिनों भगवान शिव को खुश करने के लिए उनके भक्त अलग-अलग तरीकों से पूजा करते हैं। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि भगवान शिव को हर सोमवार को कुछ अलग ही वस्तु अर्पित की जाती हैं,जिससे धन—धान्य, सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ये करें अर्पण
सोमवार को कच्चे चावल एक मुट्ठी, दूसरे सोमवार को सफेद तिल् एक मुट्ठी, तीसरे सोमवार को खड़े मूंग एक मुट्ठी, चौथे सोमवार को जौ एक मुट्ठी और यदि जिस मास में पांच सोमवार हो तो पांचवें सोमवार को सतुआ चढ़ाने जाते हैं। इसके अलावा यदि पांच सोमवार न हो तो आखिरी सोमवार को दो मुट्ठी भोग अर्पित करते है।
ग्रह दोष हैं तो ऐसे करें पूजा
पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सूर्य से संबंधित बाधा है, तो विधिवत या पंचोपचार के बाद लाल, बैगनी आक के पुष्प और पत्तों से शिव की पूजा करनी चाहिए