मुंबईलीक्स… अभिनेता मनोज कुमार का निधन, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं, गीत को लोगों के दिलो दिमाग में बिठाने वाले अभिनेता मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था।
अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ था, यह बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चला गया। मनोज कुमार का नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। बंटवारे के बाद दिल्ली आ गए, उन्हें एक्टिंग का शौक था इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल कर हरिकिशन से मनोज कुमार रख लिया। उन्हें लोग मनोज कुमार के नाम से जानने लगे। कॉलेज में थिएटर से जुड़ गए और 1957 में आई मूवी फैशन से उन्होंने एक्टिंग का करियर शुरू किया, 1960 में उनकी मूवी कांच की गुड़िया रिलीज हुई, इसमें वे लीड एक्टर के रूप में थे, इसके बाद उन्होंने फिट फिल्में उपकार, पत्थर के सनम, रोटी कपड़ा कपड़ा और मकान दी। इन फिल्मों में उनका नाम भारत कुमार था, इसके बाद उनकी पहचान भारत कुमार से होने लगी।