आगरालीक्स…Agra News : आगरा में डीएम के आदेश पर कान्वेंट, मिशनरी सहित 46 स्कूलों को नोटिस जारी कर किताब कॉपी, ड्रेस, फीस की मनमानी पर अंकुश के लिए आज बुलाई बैठक। ( Notice issue to 46 School for meeting on School Books & Uniform#Agra)
आगरा में नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही किताब कॉपी, ड्रेस और फीस की मनमानी वसूली शुरू हो गई है। इससे अभिभावक परेशान हैं, ड्रेस में मामूली बदलाव कर नई ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, किताब कॉपी भी निर्धारित दुकानों से खरीदने के लिए कहा गया है। इस मामले में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने 34 और डीआईओएस ने 12 स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
दोपहर एक बजे बुलाई बैठक
कलक्ट्रेट में 46 स्कूलों के प्रिंसिपल की दोपहर एक बजे बैठक बुलाई गई है। इसमें उन्हें सत्र 2025 26 में लगाई गई पाठय सामग्री का ब्योर लेकर आना है।