आगरालीक्स ….आगरा का आंबेडकर विवि रोजगार मेला लगाकर 20000 छात्रों को रोजगार देगा, विवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मेडिकल छात्रा प्रिया को सर्वाधित सात गोल्ड मेडल से किया सम्मानित।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के शिवाजी मंडपम में 87 वें दीक्षा समारोह में मंगलवार को राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती ने केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा की मेडिकल छात्रा प्रिया को सात स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इससे पहले कुलपति विनय कुमार पाठक कहा कि अप्रैल में रोजगार मेला लगाकर 1500 छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक साल में 20 हजार छात्रों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 1927 से 2015 तक के सभी छात्रों के चार्ट आनलाइन किए जाएंगे।

इन्हें मिलेंगे सबसे अधिक मेडल
प्रिया, के. डी मेडिकल कॉलेज, मथुरा
सात स्वर्ण पदक
दिव्या शर्मा, एम. ए हिन्दी, पांच स्वर्ण पदक, एस. बी कॉलेज, अलीगढ़
कुमारी पूजा, एम.ए, अर्थशास्त्र, पी सी बाग्ला कॉलेज, हाथरस
चार स्वर्णपदक,
ज्योति वर्मा, एम. एस. डब्ल्यू. इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्स, चार स्वर्ण पदक
.युसरा, अब्बू हुरेरा गर्ल्स कॉलेज,
तीन स्वर्ण पदक,
रेनू यादव, महात्मा गांधी गर्ल्स पीजी कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद तीन स्वर्ण पदक,
मुकुल सेन, बी. एस. सी 3 ईयर तीन स्वर्ण पदक, सेंट जोंस कॉलेज आगरा,
कुमारी निक्की, टीका राम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़ बी. ए , तीन स्वर्ण पदक,
आयुषी भारद्वाज, बी. ए श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय. एटा तीन स्वर्ण पदक,
मथुरा की दृष्टिबाधित सोनम चौहान को इतिहास में 200 में से 200 अंक
प्राप्त करने पर बी.ए. अंतिम वर्ष में इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी के लिए डॉक्टर वाई. प्रसाद स्मारक रजत पदक प्रदान किया जाएगा ।