आगरालीक्स….. आगरा में कोरोना के नए आंकड़े जारी, जानें अब कितने एक्टिव केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 3081 सैंपल की जांच की गई। कोरोना का 24 घंटे में कोई नया केस नहीं मिला है। इसके साथ ही कोई नया मरीज भी ठीक नहीं हुआ है।
कोरोना के पांच एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के एक्टिव केस पांच हैं। ये सभी अपने घर पर ही कोरोना का इलाज करा रहे हैं। कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।