आगरालीक्स ..(Agra News 5th November ) आगरा में दीपावली पर जमकर बम पटाखे चले, रात 10 बजे प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड 880 तक पहुंच गया, जबकि सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। यह खतरनाक है।
आगरा में दीपावली पर रात 7 बजे के बाद बम पटाखे चलने लगे और देर रात तक बम पटाखे चलते रहे। सबसे ज्यादा बम पटाखे रात नौ से 11 बजे के बीच में चले, आसमान में रंग बिरंगी रोशनी के साथ ही बम पटाखों की तेज आवाज गूंजती रही। लोगों ने बम के साथ ही चकई, रॉकेट, फुलझड़ी भी खूब चलाई।

880 तक पहुंचा एक्यूआई
गुरुवार रात को दीपावली पर लोगों ने जमकर बम पटाखे चलाए, देर रात तक बम पटाखों की तेज आवाज सुनाई देती रही। इससे रात 10 बजे आगरा में एक्यूआई 880 तक पहुंच गया, एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक का सामान्य स्तर 50 है, यह 880 तक पहुंच गया। एक्यूआई का स्तर 880 स्वास्थ्य के लिए घातक है।
सांस रोगियों को हुई परेशानी
रात को बम पटाखे चलने से सबसे ज्यादा परेशानी सांस रोगियों को हुई। सांस लेने में परेशानी के साथ ही अस्थमा के मरीजों की सांस उखड़ने लगी। रात आठ बजे के बाद घर से बाहर निकलने पर धुआं ही धुआं दिखाई दिया। देर रात तक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग परेशान रहे।