आगरालीक्स ..(Agra News 5th November ).दीपावली के साथ ही आगरा का मौसम भी बदल गया है, आठ बजे भी सर्दी लग रही है, सूरज की किरणें बेअसर हैं।
आगरा में दीपावली के बाद शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। सर्दी ने दस्तक दे दी है, तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सुबह आठ बजे सूरज की किरणें निकली लेकिन गर्माहट नहीं आई। सुबह सुबह लोगों को सर्दी लग रही है।
गर्म कपड़े पहनना शुरू
मौसम बदलने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। सर्दी की आहट के साथ ही लोग गर्म कपड़े पहन कर सुबह सुबह घर से बाहर निकल रहे हैं, मौसम बदलने के बाद सुबह सुबह लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है।

अभी तापमान में और आएगी गिरावट
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तापमान में और गिरावट आएगी, न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। रात के तापमान में भी लगातार गिरावट आएगी, तापमान कम होगा।