आगरालीक्स…. दुखद, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दी जानकारी। (Singing Legend Lata Mangeshkar passes away 6th February 2022)
28 सितंबर 1929 को मराठी संगीतकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर और मां शेवंती के घर जन्मी लता मंगेशकर पहली संतान थी। 1942 में लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 1942 में मराठी मूवी में लता मंगेशकर ने पहला गाना गाया।
आठ जनवरी को कोरोना संक्रमित होने पर किया गया था भर्ती
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को आठ जनवरी को कोरोना संक्रमित होने पर मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर वेंटीलेटर सपोर्ट दी गई, उनकी बहन आशा मंगेशकर उनसे मिलने के लिए पहुंची। रविवार सुबह स्वर कोकिला का निधन हो गया।