आगरालीक्स…आगरा की समस्याएं, जो मुद्दा नहीं बन सकीं, आगरा समेत पहले चरण के होने वाले चुनाव में पांच दिन शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंके हुए हैं। लेकिन चुनाव में स्थानीय मुद्दे हवा हो गए हैं। विकास का मुद्दा भी सिरे से गोल हो गया है।

शीर्ष नेताओँ के बयान पर खींचतान, मुद्दे हवा
पहले चरण का चुनाव प्रचार शुरू होने के बाद राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के बयानों और उसको लेक हो रही खींचतान पर केंद्रित हो गया है।
आगरा की समस्या हैं, जो मुद्दा नहीं बन सकीं
-आगरा में युवाओं के लिए रोजगार समस्या को किसी भी राजनीतिक दल ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश नहीं की है।
-आगरा और उसके आसपास के क्षेत्र में ताजमहल के कारण टीटीजेड एरिया मे कोई इंडस्ट्री का न होना।
-पर्यटन उद्योग को बढ़ाने के लिए किसी के पास कोई योजना नहीं और न किसी ने जिक्र किया।
-आगरा शहर की तमाम सड़कें बनीं और कई सड़कें बनकर उखड़ गईं लेकिन सड़कों के बीच से मैनहॉल गायब हैं, जिसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।