आगरालीक्स….आगरा में मतदान करने के दो घंटे बाद बुजुर्ग की मौत, 80 से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पोलिंग पार्टियों ने घर पहुंचकर डाकपत्र से मतदान कराना रविवार से शुरू कर दिया…
आगरा में 80 से अधिक उम्र के 884 बुजुर्ग और दिव्यांग का डाकपत्र के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई टीम ने रविवार से मतदान कराना शुरू कर दिया। इनका दो दिन में मतदान कराया जाना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के शमसाबाद में 95 साल के गोकुल कुशवाह का मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी रविवार को उनके घर पहुंची। बुजुर्ग गोकुल कुशवाह के बेटे फतेह सिंह का मीडिया से कहना है कि टीम ने घर आकर डाकपत्र के माध्यम से मतदान कराया। टीम मतदान कराने के बाद चली गई। इसके दो घंटे बाद ही बुजुर्ग गोकुल कुशवाह का निधन हो गया।

पोलिंग बूथ पर नहीं जाना पड़ेगा
80 से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ तक जाने की जरूरत नहीं है। पोलिंग पार्टी उनके घर पहुंचकर मतदान करा रही है, यह दो दिन तक चलेगा। चुनाव आयोग ने 100 फीसद मतदान कराने के प्रयास में जुटा है।