आगरालीक्स…(6 February 2022 Firozabad News )शादी के तीन दिन बाद बाथरूम में दुल्हन की मौत. गैस गीजर चलाने से घुट गया दम…घर में गैस गीजर है तो सतर्क रहें….
फिरोजाबाद में एक बड़ा ही दुखद मामला सामने आया है. यहां शादी के तीन दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन की बाथरूम में अंदर मौत हो गई. परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में बाथरूम के अंदर पड़े हुए देखा. ये देखते ही उनके होश उड़ गए. घटना से मायके वाले और ससुराल वाले दोनों ही परिवार सकते मे हैं. उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो गया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था. गीजर की गैस का रिसाव होने से नवविवाहिता की मौत हुई है.

3 फरवरी को हुई शादी
थाना रसूलपुर अंतर्गत नया रसूलपुर में रहने वाले कारोबारी नितिन उर्फ निश्चल गुप्ता की शादी तीन फरवरी को थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट में रहने वाली ज्योति गुप्ता के साथ हुई थी. घर में शादी का ही माहौल और खुशी छाई हुई थी. आज रविवार को ज्योति को मायके जाना था. परिवारवालों का कहना है कि सुबह ज्योति ने उठकर सबसे पहले अपनी मां से बात की और फिर बाथरूम में नहाने के लिए चली गई. जब बाथरूम से काफी देर बाद बाहर नहीं आई तोपति ने आवाज लगाई. कोई उत्तर निहीं मलने पर अन्य परिजनों से ज्योति के बारे में पूछा. इसके बाद भी बाथरूम से कोई आवाज नहीं आई तो किसी तरह नितिन ने गेट को तोड़ा.
बाथरूम में अचेत थी ज्योति
परिजनों ने जब बाथरूम में देखा तो ज्योति अचेत पड़ी हुर्ठ थी. इस पर पति नितिन ने तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर आटो से आया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर थानाध्यक्ष रसूलपुर भी मौके पर पहुंच गए. इधर ज्योति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. किसी को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि अचानक ऐसा क्या हो गया. पुलिस का कहना है कि बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था. गीजर की गैस रिसाव होने से मौत हुई है. बाथरूम भी बहुत छोटा बना हुआ है.