Thursday , 22 October 2026

आगरालीक्स(29th September 2021 Agra News)… जानिए किस दिन सबसे ज्यादा पड़ता है हार्ट अटैक. सर्दियों में कब से होती है इसकी शुरुआत. यह भी जानिए कि क्यों टूट जाता है दिल और किसका दिल है सबसे भारी और बड़ा. महिला या पुरुष में किसका दिल सबसे अधिक धड़कता है.

आज वल्र्ड हार्ट डे है. यह दिवस हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और उसके वैश्विक प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। वल्र्ड हार्ट फेडरेशन के मुताबिक, विश्व हृदय दिवस दुनिया भर के लोगों को सूचित करता है कि हृदय रोग और स्ट्रोक सहित सीवीडी दुनिया में हर साल एक करोड़ 86 लाख लोगों की मौत का प्रमुख कारण बनता है। इस मौके पर आइए जानते हैं कि दिल के रोग से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां।

सोमवार को ज्यादा होता है हार्ट अटैक
अमेरिका की हार्ट एसोसिएशन ने अपने अनुसंधान में पाया है कि हार्ट अटैक के सर्वाधिक मामले सोमवार को होते हैं। सर्दियों में क्रिसमस के साथ ही हार्ट अटैक के केस सामने आने लगते हैं।

महिलाओं के दिल ज्यादा धड़कता है
रिसर्च में यह भी पता चला है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। क्योंकि महिलाओं का दिल ज्यादा धड़कता है। महिलाओं का दिल औसत एक मिनट में 78 बार और पुरुषों का दिल एक मिनट में औसतन 70 बार धड़कता है।

दिल टूटना महज जुमला नहीं
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि दिल टूट गया। हम इसे महज जुमला समझते हैं। लेकिन वास्तव में दिल का टूटना एक बीमारी है। यह बीमारी तनाव और डिप्रेशन में रहने वाले लोगों में ज्यादा होती है। इसे ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम कहा जाता है। तनाव और डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्ति के हृदय का एक हिस्सा कमजोर हो जाता है।

मनुष्य के दिल का वजन
मनुष्य का दिल आधा किलोग्राम से भी कम भार का होता है। इंसानी दिल का वजन औसतन 450 ग्राम का होता है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का दिल ज्यादा भारी होता हे।

ब्लू व्हेल का होता है सबसे भारी और बड़ा दिल
सबसे बड़ा ​और सबसे भारी दिल ब्लू व्हेल का होता है। इसका दिल मनुष्य के दिल से 640 गुना ज्यादा भारी होता है। इसके दिल का वजन 180 किलोग्राम होता है। जबकि सबसे छोटा दिल फेयर फ्लॉप नामक ततैया का होता है। इसका दिल इतना छोटा होता है कि उसे माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 18 degree

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है,...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 22nd October 2026

आगरालीक्स आगरा का 22 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ जियो आईपीओ ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

error: Content is protected !!