आगरालीक्स(29th September 2021 Agra news)… विश्व हृदय दिवस पर रोटरी क्लब ने लगाया कैंप. डॉक्टर ने कहा, एक घंटा तेज पैदल चलो, नहीं तो चलने लगेंगी दवाइयां
खेलगांव में लगाया कैंप
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस पर खेलगांव स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स दयालबाग में शिविर लगाया। हृदय रोग जागरूकता शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉ. हिमांशु यादव ने हृदय रोगों से संबंधित भ्रांतियां दूर की। सावधानियों को समझाया। उन्होंने कहा कि हृदय रोग से अगर बचना है तो आपको एक घंटा रोज तेज पैदल चलने की आदत डालनी होगी। ऐसा करने से हृदय तेजी से पंप करता है। खून का प्रवाह तेज होता है।
नि:शुल्क की गई ब्लड शुगर की जांच
अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने बताया कि सभी रोटरी क्लब की ओर से पूरे भारत में नि:शुल्क ब्लड शुगर जांच की जा रही है। दस लाख लोगों की जांच का लक्ष्य के साथ कीर्तिमान बनने का प्रयास किया गया है। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर जय बाबू ने अपने विचार रखे। संचालन डॉ. मुकेश गोयल ने किया। खेलगांव के ट्रस्टी रो उमेश गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया।

150 सदस्यों का ब्लड शुगर चेक किया
इस दौरान लगभग 150 सदयों का ब्लड शुगर चेक किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक मित्तल, जतिन अग्रवाल, विनोद गुप्ता, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. अशोक शर्मा डॉ. रवि पचौरी, अरविन्द पोद्दार, मनोज कुमार, मीरा गुप्ता, आराधना गुप्ता, संगीता अग्रवाल, रूबी अग्रवाल, दीपक मारू, सुनील कपूर आदि उपस्थित रहे।