आगरालीक्स…( Agra News 3rd October)आगरा में यातायात पुलिस कर्मी के साथ बीच चौराहे पर मारपीट, बॉडी बोन कैमरा तोड़ा, एक अरेस्ट।
आगरा में रविवार को सिकंदरा चौराहे पर एचसीपी अजय शर्मा हमराह अभय कुमार यातायात पुलिस लाइन के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक आटो को रोक लिया और उसके कागज चेक करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान युवक आया और वह एचसीपी अजय शर्मा से भिड़ गया, उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी, वर्दी के फ्लैप तोड़ दिए। इसके साथ ही बॉडी बोन कैमरा छीन लिया और उसे फेंक दिया।

जमकर हंगामा
चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मी के साथ मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ, बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। थाना सिकंदरा से पुलिस फोर्स पहुंच गया और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश ठाकुर निवासी कबूलपुर ककुआ थाना मलपुरा बताया है। एचसीपी अजय शर्मा की तहरीर पर मुकेश ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।