Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Demand to build a world class exhibition center of stone handicrafts in Agra..#agranews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिजनेस

Demand to build a world class exhibition center of stone handicrafts in Agra..#agranews

194

आगरालीक्स…(3 October 2021 Agra News) आगरा के स्टोन और मार्बल हैंडीक्राफ्ट का दुनियार भर में करोड़ों का कारोबार। लेकिन अपने ही शहर में तवज्जो नहीं, आगरा में विश्व स्तरीय एग्जीबिशन सेंटर

हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की 12वीं एनुअल जनरल मीट में फिर उठी वर्षों पुरानी माँग, राज्य मंत्री को दिया ज्ञापन
हस्तशिल्प के क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय अवार्ड जीतने वाले उद्यमियों का किया गया अभिनंदन

ताज नगरी में स्टोन और मार्बल हैंडीक्राफ्ट का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। इसका निर्यात आगरा से संपूर्ण विश्व में किया जाता है। स्टोन हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने भी इसे ओडीओपी योजना में शामिल किया है। अब जरूरत है कि इस उद्योग को और मजबूती प्रदान करने के लिए उद्यमियों की वर्षों पुरानी माँग को ध्यान में रखते हुए आगरा में स्टोन हैंडीक्राफ्ट का विश्व स्तरीय एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाए। साथ ही, हैंडीक्राफ्ट कारीगरों के प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर और आधुनिक ऑडिटोरियम भी स्थापित किया जाए..

12वीं एनुअल जनरल मीट
रविवार रात फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल क्लार्क शिराज में हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन-आगरा की 12वीं एनुअल जनरल मीट में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह को इस आशय का ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और लघु उद्योग निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश सरकार के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सचिव डॉ. एसके त्यागी ने स्वागत भाषण दिया।

हस्तशिल्प उद्योगों का होगा विकास
एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना ने इस मौके पर कहा कि आगरा में विश्व स्तरीय एग्जिबिशन सेंटर और मार्ट की स्थापना होने से न केवल स्टोन हैंडीक्राफ्ट या मार्बल हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इससे जरी और कढ़ाई समेत अन्य हस्तशिल्प उत्पादों के उद्योग का भी चहुँमुखी विकास होगा। उन्होंने जीएसटी रिफंड की समस्या को हल करने की माँग भी की।

इन्हें मिला सम्मान..
कार्यक्रम में ताजनगरी के हैंडीक्राफ्ट उद्यमी भास्कर शर्मा (शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन गैलरी), सुश्री शीनू (आर्टिफैक्ट डेकोर) और अनुराग मित्तल (पुष्पांजलि फेयर ट्रेड) को राज्य स्तर पर निर्यात के क्षेत्र में अवार्ड प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन करने के लिए एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया।

ये भी रहे शामिल..
समारोह में हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन-आगरा के संरक्षक एके गुप्ता, अध्यक्ष रजत अस्थाना, उपाध्यक्ष प्रथम अनुराग मित्तल, उपाध्यक्ष द्वितीय गोविंद प्रसाद सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित गोयल, सचिव डॉ. एसके त्यागी, उप सचिव अनुज मित्तल, समन्वयक एससी अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य विपनेश त्यागी, मुनीष गुप्ता और अनिल कुमार वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। समारोह का संचालन राजेश अग्रवाल ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!