आगरालीक्स ..(..Agra News 3rd October )आगरा में बुखार मासूमों की जान ले रहा है, हे प्रभो रहम करो, चार और बच्चों की बुखार से मौत।
आगरा में बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है, ग्रामीण क्षेत्र में बुखार से बच्चों की मौत हो रही है। बुखार आने के बाद बच्चों को समय से इलाज नहीं मिल रहा है और तीन से चार दिन बुखार आने के बाद तबीयत बिगड़ रही है, बुखार से मरीजों की मौत् हो रही है।
पिनाहट में चार मासूमों की मौत
हनुमान नगर, पिनाहट में 10 महीने के बेटे गोलू को चार दिन बुखार आ रहा था, तबीयत बिगड़ने पर परिजन आगरा ले गए और मौत हो गई। पिनाहट में ही जोधपुरा निवासी पिंटू के पांच महीने के बेटे आदर्श को कई दिन से बुखार आ रहा थ्ज्ञा और इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि जगतपुरा निवासी विनोद की तीन साल की बेटी मन्नत की नोएडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिनाहट के ही पिढ़ौरा में एक साल के कन्हैया की रविवार को मौत हो गई।

आगरा में डेंगू के 227 केस
आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को आगरा में डेंगू के 14 केस मिले हैं, अभी तक 227 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू से 70 साल की महिला की मौत हुई है।