लखनऊलीक्स (04th October 2021)…. सीतापुर के गेस्ट हाउस में झाड़ू लगा रहीं प्रियंका गांधी. वीडियो वायरल.
आज सुबह की गई थीं गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जाते समय गिरफ्तार की गईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सीतापुर के गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 45 सेंकेंड का यह वीडियो है।
पीएसी की 22वीं बटालियन में रखा गया
प्रियंका गांधी को आज तड़के लखीमपुर खीरी के हरगांव में हिरासत में लिया गया था। और उन्हें सीतापुर के पीएसी 22वीं बटालियन के गेस्ट हाउस में रखा गया है। वीडियो में दिख रहा है कि वह कमरे में अकेली हैं और झाड़ू लगा रही हैं।
राहुल गांधी ने कहा, प्रियंका वह तुमसे डर गए
राहुल गांधी ने सोमवार सुबह टवीट किया। इसमें लिखा कि प्रियंका, मैं जानता हूं कि तुम पीछे नहीं हटोगी, तुम्हारी हिम्मत से वह डर गए हैं। राहुल गांधी ने एक अन्य टवीट में सरकार को घेरते हुए लिखा है कि जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे— किसान सत्याग्रह जिंदाबाद।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Lakhimpuri Kheri News
- Lakhimpuri Kheri protest
- Lakhimpuri Kheri:
- झाड़ू लगा रहीं प्रियंका गांधी
- झाड़ू लगा रहीं प्रियंका गांधी वीडियो
- प्रियंका गांधी
- प्रियंका गांधी वीडियो वायरल
- राहुल गांधी ने टवीट किया
- लखीमपुर खीरी