आगरालीक्स..(Agra News 5th October). आगरा में मिस्ड कॉल से युवक की किशोरी से दोस्ती हुई, शादी कर ली, डेढ़ साल का बेटा है, युवक को किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल भेज दिया गया।
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के मोबाइल पर तीन साल पहले मिस्ड कॉल आई। उसने फोन मिलाया, उधर से युवक की आवाज आई, दोनों के बीच बात हुई। एक दूसरे का परिचय हुआ, इसके बाद मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया। युवक ने अपना नाम मोहित बताया और वह कन्नौज का रहने वाला था, गुजरात में नौकरी करता है, दोनों के बीच बातें होने लगी।

घर से भागकर की शादी
2019, मार्च में किशोरी अपने घर से परिजनों को बताए बिना युवक के साथ चली गई, उन्होंने शादी कर ली और गुजरात के भरूच में रहने लगे। इधर, किशोरी के घर से भाग जाने पर उसके पिता ने थाना जगदीशपुरा में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
डेढ़ साल का बच्चा, घर लौटने पर पुलिस ने किया अरेस्ट
गुजरात में युवक ने किशोरी के साथ शादी कर ली, उसका डेढ साल का बेटा है, किशोरी बालिग हो गई तो वह आगरा आ गए। अपने परिजनों से मिले, यह किशोरी के पिता को पता चल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस ने मोहित को अरेस्ट कर लिया और 2019 में थाना जगदीशपुरा में दर्ज किए गए दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भेज दिया।