आगरालीक्स (06th October 2021 Agra News )… आज सुबह से सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो का नेटवर्क डाउन. लोग परेशान. सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड.
आज सुबह से कई राज्यों दिक्कत
आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे से भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का नेटवर्क डाउन हो गया। देश के कई राज्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पहले जब कॉल कनेक्ट नहीं हुई तो लोगों ने मोबाइल को बंद कर शुरू किया। इसके बाद भी कॉल नहीं लगी। इधर जब सोशल मीडिया पर जियो नेटवर्क के बंद होने का मामला ट्रेंड करने लगा तो लोगों को जानकारी हुई। इधर बताया जा रहा है कि कुछ निश्चित सर्किल में यह समस्या आई है।
टिवटर पर सुबह से ही कर रहा ट्रेंड
आज सुबह टिवटर पर कुछ ही देरी में #jiodown ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने जियो में शिकायत की। कुछ यूजर्स ने लिखा कि पहले फेसबुक, व्हाट्सअप और अब जियो का नेटवर्क डाउन हो गया है। एक यूजर्स ने लिखा कि हमारे दिल के साथ खेल रहो हो अंबानी जी।
जियो के पास 40.4 करोड़ ग्राहक
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के मुताबिक, रिलायंस जियो के पास कुल 40.4 करोड़ ग्राहक हैं।