Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Agra: Case against 35 SP leaders including former minister #agranews
agraleaksटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra: Case against 35 SP leaders including former minister #agranews

221

आगरालीक्स (06th October 2021 Agra News)… डीवीवीएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन के मामले में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत 31 सपाइयों पर मुकदमा.

मंगलवार को किया था प्रदर्शन
आगरा में मंगलवार को सपा नेताओं ने डीवीवीएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए थे। जमकर नारेबाजी की थी। हंगामा इतना जबरदस्त था कि बाहर जाम लग गया था। सपा नेताओं ने मांग की थी किसानों को 20 घंटे बिजली दी जाए। उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। इसके बाद सपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने उन पर लाठियां भाजी थीं। बाद में सपा नेताओं ने डीवीवीएनएल एमडी को ज्ञापन दिया था।

मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठियां भी फटकारी थीं।

अब मुकदमा दर्ज किया गया
बुधवार को थाना सिकंदरा पुलिस ने 31 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। चौकी प्रभारी नीरज कुमार की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन, पूर्व विधायक डा. धर्मपाल सिंह, मधूसूदन शर्मा सहित 31 सपा नेताओं के नाम हैं। पुलिस ने बताया कि मुकदमा बलवा, बंधक बनाना, जाम, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा के तहत लिखा गया है। पुलिस वीडियो फुटेज देख रही है ताकि अन्य सपाइयों के नाम भी मुकदमे में बढ़ाए जा सकें।

इनके नाम है मुकदमा

डॉ. धर्मपाल सिंह, चौधरी वाजिद निसार, मधुसूदन शर्मा, रामजीलाल सुमन, ममता टपलू, मुकेश यादव, आदिल रंगरेज, सैयद शकील, बल्लू अब्बासी, एडवोकेट नुसरत हुसैन, शरीफ बेग, नौशाद अली, आदिल मिर्जा, मोहर सिंह जाटव, भूपेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, मोहम्मद अनीश, अनीश, लाल कुमार, सत्यभान, बंटी यादव, रिंकू उर्फ अजय, देवेंद्र यादव, यदुवीर यादव, लल्ला गुर्जर, रिजवान, अनिल रावत, संजीव चतुर्वेदी, अंकित जैन, रामसहाय यादव, बंटी यादव समेत अन्य करीब 100 व्यक्ति अज्ञात है।

इन धाराओं में मुकदमा
धारा 143, 188, 427, 353, 341 और 342 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!