Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Barriers at Raja ki Mandi Chauraha, traders upset due to road closure…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Barriers at Raja ki Mandi Chauraha, traders upset due to road closure…#agranews

298

आगरालीक्स…(8 October 2021 Agra News) आगरा का राजा की मंडी चौराहा अब चौराहा जैसा नहीं रहा है. यहां बीच में बैरियर लगा दिए हैं. व्यापारियों ने दी चेतावनी और जानें कितनी हो रही सभी को परेशानी

बैरियर से रास्ता किया बंद
आगरा का राजा की मंडी चौराहा अब चौराहा जैसी स्थिति में नहीं है. इससे आप भले ही चौंक सकते हैं लेकिन इस चौराहें की स्थिति इस समय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. दरअसल यातायात पुलिस ने चौराहे के बीच में बैरियर लगा दिए हैं जिससे नूरी दरवाजा से राजा की मंडी बाजार जाने वाले और राजा की मंडी से नूरी दरवाजा जाने वाला रास्ता बंद हो गया है. इसके कारण यहां आने—जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालात ये हैं कि सेंट जॉन्स चौराहा से आकर लोग राजा की मंडी बाजार में नहीं जा सकते हैं. इसके लिए उन्हें एसएन इमरजेंसी चौराहे से यू टर्न लेकर जाना पड़ रहा है तो वहीं राजा की मंडी से नूरी दरवाजा जाने वाले लोगों को सेंट जॉन्स चौराहे से यू टर्न लेकर जाना पड़ रहा है.

व्यापारियों ने दी चेतावनी
इस संबंध में राजा मंडी बाजार के लाभचंद मार्केट व्यापार मंडल ने एक शिकायती पत्र आगरा व्यापार मंडल को लिखा है. व्यापारियों का कहना है कि चौराहे से बैरियर हटाने के लिए एसएसपी और आईजी आगरा के समक्ष व्यापारियों ने इस समस्या को उठाया था. यही नहीं इसको लेकर ​लिखित शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक चौराहे से बैरियर नहीं हटाए गए हैं. व्यापारियों का कहना है कि बैरियर लगने के कारण राजामंडी बाजार, नूरी दरवाजा पेठा बाजार एवं एमजी रोड बाजार के व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों में इसको लेकर आक्रोश है. लाभचंद मार्केट व्यापार मंडी के अध्यक्ष अशोक जसवानी और महामंत्री नरेंद्र अमरनानी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन बैरियरों को नहीं हटाया गया तो व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके चौराहे पर बैठकर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

आगरा व्यापार मंडल ने किया अनुरोध
इस संबंध में आगरा व्यापार मंडल ने पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारियों से अनुरोध किया है और कहा है कि व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बैरीयर को हटाने के लिए प्रयास किया जाये वरना दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और असुविधा भी होगी. आगरा व्यापार मंडल से टीएन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, महामंत्री कन्हैयालाल राठौड़, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!