आगरालीक्स…(8 October 2021 Agra News) आगरा में लहराया सौ फीट ऊंचा तिरंगा झंडा. मेयर बोले—इसे देखकर लोग होंगे देशभक्ति से ओत—प्रोत. देखें तिरंगा लहराते हुए वीडियो….
शहर की शान बढ़ाएगा सौ फीट ऊंचा तिरंगा झंडा
ताजनगरी के राजदरबार स्पेस के 15 एकड़ पार्क पर स्थापित किया गया सौ फ़ीट ऊंचा तिरंगा झंडा अब शहर की शान बढ़ाएगा। शुक्रवार को महापौर नवीन जैन ने तिरंगा फहरा कर शुभारंभ किया। सौ फ़ीट ऊंचे तिरंगे को देखने के लिए शहर के सैंकड़ों लोग राजदरबार स्पेस पहुंचे। तिरंगे झंडे को जैसे ही फहराया गया, उस समय वहां मौजूद हर व्यक्ति देशभक्ति से सराबोर नजर आ रहा था। तिरंगा के आसमान में लहराते ही परिसर में राष्ट्रगान बजने लगा, जिससे परिसर का पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत दिखा। तिरंगा झंडा फहराए जाने के बाद सभी ने राष्ट्रगान किया।
मेयर ने कहा—देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे लोग
महापौर नवीन जैन ने कहा कि वायु सेना दिवस के उपलक्ष्य में शास्रीपुरम स्थित राजदरबार स्पेस में 100 फ़ुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण किया और देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले परिवार को नमन किया। यहाँ के वाशिंदे सबसे ऊंचा तिरंगा रोज लहराते हुए जब लोग देखेंगे तो वह देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे। आगरा की पहली सौ फ़ीट तिरंगे वाली आवासीय टाउनशिप परिसर पर आने-जाने वाले लोगों के मन में देशभक्ति की भावना मन में जाग्रत हो। राजदरबार स्पेस के दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय से पीयूष गोयल एवं राजेश वर्मा ने महापौर नवीन जैन का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।