Sunday , 25 October 2026
Home agraleaks Mathura: Car collided with truck on highway, four killed
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Mathura: Car collided with truck on highway, four killed

405

मथुरालीक्स (10th October 2021 Mathura News)… मथुरा में हादसा. नेशनल हाईवे पर तेज गति से जाती कार ट्रक से टकराई. पति—पत्नी समेत चार की मौत.

गुरुग्राम से रायबरेली जा रहे थे
मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज के सामने रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्विफ्ट कार में त्रिनेश नगर, फुरसतगंज, रायबरेली निवासी अनीश कुमार, मोहित कुमार पुत्र राम बहादुर, पूजा पुत्री राम बहादुर सवार थे। उनके अलावा कार में धर्मेंद्र, पत्नी लक्ष्मी, बेटे अनिरुद्ध, कुसुमलता पत्नी रोहित और मोहिनी पुत्री अशोक भी सवार थे। ये सभी गुरुग्राम से रायबरेली जा रहे थे। रात में सभी गुरु ग्राम से निकले।

तड़के हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मथुरा में केडी मेडिकल कॉलेज के सामने चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई। जब पीछे बैठे लोंगों ने शोर मचाया, तब तक कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग कार में फंस गए। इसके बाद बाहर खड़े लोगोें ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने फंसे सवारियों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी।

चार लोगों की मौत
तब जानकारी पर छाता थाना प्रभारी अजय कौशल पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद ही डॉक्टर ने कुसुम लता, धर्मेंद्र कुमार, उनकी पत्नी लक्ष्मी और मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। घायलों का केडी मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचित कर दिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!