आगरालीक्स… (Agra News 10th October )आगरा के आंबेडकर विवि से संबदृध आगरा और अलीगढ़ के बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा सोमवार से, 40 नोडल केंद्रों पर होगी परीक्षा। परीक्षा में लगभग 30 हजार छात्र शामिल होंगे। विवि परीक्षा को ओएमआर पर कराएगा।

बीएड की परीक्षा कोरोना के कारण से अभी तक नहीं हो सकी थी। विवि सोमवार से परीक्षा शुरू करा रहा है। बीएड द्वितीय वर्ष 2021 का परीक्षा 11 से 18 अक्तूबर तक करायी जाएंगी। परीक्षा में सिर्फ वही छात्र शामिल होंगे, जिन्होंने बीएड में काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लिया होगा। विवि जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के अनुसार प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों पूछे जाएंगे। इसमें परीक्षार्थी को किन्हीं 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रश्नपत्र हल करने की समयावधि डेढ़ घण्टे होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक करायी जाएगी। परीक्षा नोडल केन्द्रों पर करायी जाएंगी। विवि ने आगरा और अलीगढ़ मंडल के 40 कॉलेजों को नोडल केन्द्र बनाया है। परीक्षा में लगभग 30 हजार छात्र शामिल होंगे।