Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra Police arrest Yoga teacher on woman complaint #agranews
आगराबिगलीक्स

Agra Police arrest Yoga teacher on woman complaint #agranews

236

आगरालीक्स…(Agra News 10th October ) आगरा की एक युवती अपनी बेटी के साथ एकेडमी में योग करने जाने लगी, योग शिक्षक ने नजदीकी बढ़ाई, भददे मजाक करे और फर्जी आईडी बनाकर युवती का नंबर डाल दिया, योग शिक्षक अरेस्ट।

आगरा के जगदीशपुरा की रहने वाली युवती ने योग करने के लिए एकेडमी ज्वाइन की, वह अपनी बेटी के साथ एकेडमी में जाने लगी। एकेडमी में आंबेडकर पार्क निवासी अनिकेत योग कराता था। उसने युवती से नजदीकी बढ़ाई युवती का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह युवती को मोबाइल पर योग की टिप्स देने लगा, उसने युवती के घर जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि योग शिक्षक अनिकेत ने युवती से भददे मजाक करने शुरू कर दिए, इस पर युवती ने अनिकेत को फटकार लगाई। अनिकेत ने युवती की बेटी से नजदीकी बढ़ाना शुरू कर दिया, बेटी ने युवती को बताया तो उन्होंने अनिकेत से मना कर दिया कि वह अब उनके घर नहीं आएगा।

युवती के मोबाइल पर आने लगे फोन, करते थे गलत बात
पिछले कुछ दिनों से युवती के मोबाइल पर फोन आने लगे, फोन करने वाले उससे गलत बात करते थे। युवती ने उन लोगों से पूछा कि ऐसी बातें क्यों करते हैं तो पता चला कि युवती का फोटो लगी पफेसबुक आईडी पर उसका नंबर दर्ज था और गलत बातें लिखी हुई थी, इसके बाद लोग युवती को फोन कर गलत बातें करने लगे। युवती की बेटी और पति का नंबर भी डाल दिया। अनजान नंबर से आने वाले फोन से परेशान होकर युवती ने एसएसपी मुनिराज जी से शिकायत की, साइबर सेल को जांच सौंपी गई।

योग शिक्षक किया अरेस्ट
साइबर सेल ने जांच की, इसमें पता चला कि युवती के नाम और पफोटो लगाकर कई फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई हैं। आईडी चलाने के लिए वीपीएन का प्रयोग किया गया, इससे विदेश की लॉकेशन मिल रही थी। कुछ आईडी जांच में पकड़ी गईं, इसके लिए योग शिक्षक ने अपने दोस्त दीपक का इंटरनेट इस्तेमाल किया था, पुलिस की छानबीन में सामने आया कि अनिकेत से युवती ने घर आने के लिए मना कर दिया था, इसका बदला लेने के लिए उसने युवती और उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए पफर्जी फेसबुक आईडी बनाई। पुलिस ने योग शिक्षक को अरेस्ट कर लिया है, उसका साथी फरार है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

error: Content is protected !!