
कान्सेप्ट फोटो
ताजगंज स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक देवांश वर्मा मंगलवार को अपराह्न तीन बजे अपनी दुकान से घर जा रहे थे। उनके पास 25 हजार रुपये की नकदी थी। ताजनगरी फेस-2 में पंचवटी जोनल पार्क 100 फुटा रोड के पास उनकी बाइक पहुंची, तभी पीछे से आ रहे अपाचे सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। वे कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। तमंचा देख कर देवांश वर्मा के होश उड़ गए। उन्होंने नकदी बदमाशों को थमा दी। नकदी हाथ में आते ही बदमाश अपाचे बाइक से हवा से तेज फरार हो गए।
सूचना पर कोबरा मोबाइल के दो जवान मौके पर पहुंचे। वे घंटों ज्वैलर से पूछताछ करते रहे, बदमाशों की धरपकड की कोशिश नहीं की। इसके बाद पीड़ित थाना ताजगंज पहुंचा और और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बाइकर्स गैंग कर रहा लूटपाट
आगरा में बाइकर्स गैंग एक के बाद एक लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है। सडक पर महिलाओं की चेन लूटने के साथ मोबाइल को छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो रहे हैं।
Leave a comment