नईदिल्लीलीक्स (14th October 2021 )…नोरा फतेही और जैक्लीन पर कसा ईडी का शिकंजा
जेल में बैठे सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दो सौ करोड़ की रंगदारी केस में अब बॉलीवुड के कलाकारों पर शिकंजा कसता जा रहा है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के बाद अब नोरा फतेही से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की जा रही है। नोरा ईडी के दफ्तर पर पहुंच चुकी है, जहां उनसे मनी लांड्रिंग के इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी मिली है कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन के अलावा नोरा फतेही का भी कनेक्शन सामने आ चुका है। जैकलीन को पहले ही ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई। उन्हें कल शुक्रवार को पुन: पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
दोनों बॉलीवुड अभिनेत्रियों से पीएसएल कानून के तहत पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल में जुटी है कि उन दोनों का सुकेश के साथ किसी तरह का लेनदेन हुआ था या नहीं।