
नायब शहर काजी मौलाना उजैर आलम ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मैराथन का हिस्सा बनकर आगरा के गौरव को बढ़ाने का काम करेंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल से आए हेड ग्रंथी टीटू सिंह ने भी समाज के लोगों के सहयोग की बात कही। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अशोक जैन सीए ने कहा कि आयोजन की सफलता के लिए उसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।
आईएमए के कोषाध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने कहा कि शहर के चिकित्सक भी मैराथन में सहयोग के लिए तैयार हैं। चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ ही उनकी भागीदारी मैराथन में रहेगी। गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने को संदेश पट्टिकाएं भी साथ लेकर चलेंगे।भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि मैराथन अनूठा प्रयास है। इसमें सभी का सहयोग मिलेगा। शिवालिक पब्लिक स्कूल के डा. एसएस यादव ने कहा कि स्कूलों की एसोसिएशन का मैराथन में सहयोग रहेगा। चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा कि एक हजार सीए मैथरान में हिस्सा लेंगे। बैठक में संजय चतुर्वेदी, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुशील जैन, संदेश जैन ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष वीके शर्मा ने रूपरेखा बताई। संचालन संयोजक विनय पतसारिया ने किया। शारदा ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप कुमार ने धन्यवाद दिया।
ये रहे शामिल
बैठक में टीयर्स मंदबुद्धि संस्थान की डा. रीता अग्रवाल, जीवन रक्षक सोसायटी के रघुवीर सिंह, आईएमए के सुनील शर्मा, आगरा डेवलपमेंट एसोसिएशन के राकेश गर्ग, मृदुल पाठक सीए, अतिन जैन, संदेश जैन, नवीन गुप्ता, राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
Leave a comment