
इससे पहले प्राचार्यों की वरिष्ठता सूची में डीजीएमई डॉ वीएन त्रिपाठी को शामिल कर लिया गया था, वे एक नंबर पर थे, लेकिन वे 31 अक्टूबर 2014 को सेवानिव्रत्त हो चुके हैं। आपत्ति के बाद उन्हें वरिष्ठता सूची से हटा दिया गया। कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवनीत कुमार वरिष्ठता सूची में आठवें स्थान पर थे, उन्होंने ने भी आपत्ति की थी, वे अब पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सूची में आगरा में प्राचार्य रह चुके आरके सिंह पांचवे और डॉ एनसी प्रजापति सातवें स्थान पर हैं।
ये है वरिष्ठता सूची
डॉ नवनीत कुमार
डॉ केके गुप्ता
डॉ एसपी सिंह
डॉ आनंद स्वरूप
डॉ आरके सिंह
डॉ गणेश कुमार
डॉ एनसी प्रजापति
Leave a comment