आगरालीक्स …(Agra News 15th October)आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस में आगरा के छात्रों ने बाजी मारी है।
जेईई एडवांस 2021 का शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया गया। इसमें आगरा के अवधपुरी निवासी आदित्य कुमार की 184 वीं रैंक आई है। वहीं, कुबेरपुर निवासी पारस की 204 वीं रैंक है। जबकि मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील बंसल और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता बंसल के बेटे आदि बंसल की 1877 वीं रैंक है।
जयपुर के म्रदुल अग्रवाल ने किया टॉप
जेईई एडवांस 2021 में जयपुर के म्रदुल अग्रवाल ने देश भर में टॉप किया है। उनके 360 में से 348 अंक आए हैं, म्रदुल अग्रवाल ने आईआईटी दिल्ली जोन से जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी, जेईई एडवांस की परीक्षा तीन अक्टूबर को हुई थी।

काव्या चोपड़ा की छात्राओं में पहली रैंक
जबकि छात्राओं में काव्या चोपड़ा ने बाजी मारी है, काव्या चोपड़ा के 360 में से 286 अंक हैं और उनकी रैंक 98 है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली जोन से जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी।