Wednesday , 5 February 2025
Home agraleaks Agra News: Om Arham Namah echoed in the shadow of the Taj Mahal
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra News: Om Arham Namah echoed in the shadow of the Taj Mahal

आगरालीक्स (17th October 2021 Agra news)… ताजमहल के साये में गूंजा ऊं अर्हं नमः. जैन मुनि संग बड़ी संख्या में लोगों ने किया योग.

भारतीय जैन प्राचीन योग और ध्यान की मुद्राएं कराईं
आगरा दिगंबर जैन परिषद की ओर से रविवार को ताजमहल के साये में ताज खेमा टीले पर योग कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने जैन मुनि के साथ ऊं अर्हं नमः का एक साथ उच्चारण किया तो मानो वातावरण में अलग ही आनंद महसूस हुआ। अर्हं मु​नि प्रणम्य सागर व चन्द्र सागर महाराज ने अर्हं ऐ ताज नाम से भारतीय जैन प्राचीन योग और ध्यान की मुद्राएं कराईं। ऊं अर्हं नमः का उच्चारण कराया।

अर्हं मु​नि प्रणम्य सागर व चन्द्र सागर महाराज ने अर्हं ऐ ताज नाम से भारतीय जैन प्राचीन योग और ध्यान की मुद्राएं कराईं

मुनि प्रण्म्य सागर ने कहा कि अर्हं योग मन और तन दोनों को स्वस्थ रखता है। हर सुबह हर व्यक्ति को इन मुद्राओं को अवश्य करना चाहिए। अर्हं ध्यान योग पांच मुद्राओं पर निर्भर है। इसमें योग कम ध्यान ज्यादा है। शरीर में चक्रों को सक्रिय करके रोगों को दूर व मानसिक रूप से व्यक्ति को मजबूत बनाने की प्रक्रिया है। यह सिर्फ शारीरिक क्रियाओं का योग नहीं, इस योग के जरिए हम अपनी चेतना की शक्ति को महसूस कर सकते हैं। अपनी चेतना की शक्ति से अपने मस्तिष्क को व्यवस्थित और रोगों को दूर कर सकते हैं।

ताज के साये में योग करते बड़ी संख्या में लोग

ये रहे मौजूद
प्रदीप जैन, जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन, नीरज जैन, निर्मल मोठ्या, राकेश जैन, राजेन्द्र जैन, मनीष जैन, विमल जैन, पन्नालाल बैनाड़ा, हीरालाल जैन आदि। दीपक जैन, शशी पाटनी, संस्कृति, ख्याती भी मौजूद रहीं। संचालन मुख्य संयोजक मनोज कुमार जैन बाकलीवाल ने किया।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Agra Police help to refund extra money charge by Mobile shop owner#Agra

आगरालीक्स ..Agra News .आगरा में दुकानदार ने बुजुर्ग को मार्केट रेट से...

देश दुनियाबिगलीक्स

Delhi Election 2025 : Voting for 70 seats start from 7PM on 5th February, Counting on 8th February#Agra

नईदिल्लीलीक्स..Delhi Election 2025 .. दिल्ली की सरकार चुनने के लिए कल यानी...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Piyush Mishra, Malini Awasthi, Jassi gill, Sunil grover perform, Full Detail#Agra

आगरालीक्स…Taj Mahotsav 2025 : ताजमहोत्सव में गूंजेगा इक बगल में चांद होगा,...

टॉप न्यूज़

Agra News: Max filled with liquor overturned in Agra, crowd of people reached to loot…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शराब से भरी मैक्स पलटी, लूटने के लिए पहुंच गई...