Wednesday , 28 October 2026
Home agraleaks Agra News: Best selling Afghani kurta and Saree style lehenga in Agra
agraleaksआगराफैशनबिगलीक्सबिजनेसयूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra News: Best selling Afghani kurta and Saree style lehenga in Agra

346

आगरालीक्स (17th October 2021 Agra News)… आगरा में फेस्टिवल सीजन की दस्तक. सबसे अधिक बिक रहे अफगानी कुर्ता और साड़ी स्टाइल में लहंगा. जानिए किस रेंज का कहां है मार्केट.

आगरा में फेस्टिवल सीजन ने दस्तक दे दी है। कपड़ा बाजार में हलचल तेज है। लोग खरीदारी को निकलने लगे हैं। दीपावली पर कुछ नया लुक हो, इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। कपड़ा दुकानदारों ने तमाम वैरायटी स्टोर कर ली हैं। करवा चौथ और दीपावली की खरीदारी तेज है तो शादियों की खरीद करने वाले भी बाजार में दिख रहे हैं।

शो विंडो में अभी समर कलेक्शन
संजय प्लेस से सदर बाजार और मुखर्जी मार्केट से शाहगंज तक की दुकानों पर नए स्टॉक को रखा जा रहा है। शो विंडो में अभी समर कलेक्शन ही हैं। दीपावली के बाद ही वूलन का माल देखने को मिलेगा।

पहली पसंद बना अफगानी कुर्ता
आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि अफगानी कुर्ता इस बार फेस्टिव सीजन के हिसाब से जेंट्स के लिए पहली पसंद बना हुआ है। इसके बाद लिनन शर्ट और पैंट का नंबर है। हालांकि स्टाइलिश शॉर्ट कुर्ता के अलावा जींस और स्वेड शर्ट का अपना चलन है। यह हर साल बिकती ही है। जींस और स्वेड शर्ट हमेशा पसंद में रही हैं।

वेलवेट का क्रेज
सुनील जैन ने बताया कि मैंस पार्टी वियर में वेलवेट की डिमांड भी ज्यादा है। फेस्टिव सीजन के साथ ही करवाचौथ पर इसकी मांग हमेशा रहती है। इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ ही स्टाइलिश कुर्तों और टॉप के साथ कई तरह के फ्यूजन हैं।

महिलाओं को ये भा रहा
साड़ियों के थोक कारोबारी भारत गर्ग ने बताया कि महिलाओं की पसंद आज भी साड़ी स्टाइल में लहंगा बना हुआ है। करवाचौथ को देखते हुए इसकी डिमांड ज्यादा है। इसके साथ ही लेगिंग के साथ लांग कुर्ती का क्रेज भी है। पटियाला सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ता के साथ डबल लेयर जैकेट संग सलवार सूट भी सबसे ज्यादा बिकने वालो में हैं।

यहां है हर रेंज के लिए हैं मार्केट
थोक कारोबारी भारत गर्ग ने बताया कि अगर आपको बिल्कुल सस्ता कपड़ा चाहिए तो बिजलीघर के पास का रेडीमेड बाजार मुफीद है। यहां मोलभाव कर सकते हैं। इसके अलावा सस्ता और मीडियम कपड़ा चाहिए तो सुभाष बाजार और मुखर्जी मार्केट का बाजार बेहतर है। यहां सस्ते ब्रांड मिल जाते हैं।

मीडियम के लिए यहां खरीदें
उन्होंने बताया कि मीडियम और उससे कुछ ऊपर रेंज के लिए सिंधी बाजार, राजामंडी, शाहगंज, कमलानगर, बेलनगंज में वैराइटी खूब हैं।

एमजी रोड पर नामचीन शोरूम
नामचीन ब्रांड के कपड़े एमजी रोड, संजय प्लेस और सदर बाजार में प्रमुखता से मिलते हैं। इन क्षेत्रों में विभिन्न ब्रांड्स ईबीओ भी हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

error: Content is protected !!