आगरालीक्स (18th October 2021 Agra News)… आगरा में बिजली गिरने से दो बच्चियों समेत महिला गंभीर घायल. घर तहस—नहस. तेज बारिश से किसानों को नुकसान.
रविवार रात की घटना
पिनाहट के गांव जवाहरपुरा निवासी किसान बदन सिंह ने बताया कि वह रविवार रात को पत्नी गुड्डी देवी, बेटियां 12 साल की कुंती और छह साल की चांदनी के साथ टिन शेड के नीचे बैठे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ आकाश से बिजली टिन शेड के ऊपर गिरी। टिन शेड टूट गया। पत्नी और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मलबे में दब गए तीनों
टिन शेड उनके ऊपर गिरा। यह देख उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ गए। उन्होंने गर्डर और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। लोगों ने तत्काल ही बसई अरेला थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।
मुआवजे की गुहार
उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बदन सिंह ने बताया कि घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मुआवजे की गुहार लगाई है।
खेतों में भरा पानी
रविवार रात से हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। खेतों में पानी भर गया है। आलू की बुवाई एक हफ्ते के लिए टल गई है। जो बाजरा कटा हुआ रखा है, उसको भी नुकसान पहुंचा हे।