आगरालीक्स (19th October 2021 Agra News)… आगरा में दुकान से डेढ़ लाख की सिगरेट ले गए चोर. दो दुकानों को बनाया निशाना.
दरेसी नंबर तीन पर वारदात
आगरा में चोरों ने दरेसी नंबर तीन पर सोमवार रात को वारदात को अंजाम दिया। दरेसी नंबर तीन पर पेट्रोल पंप के सामने रामबाग निवासी सोमेंद्र गुप्ता की हरिओम ट्रेडर्स है। उनकी कन्फेशनरी की दुकान है। इसके बराबर से ही पिनाहट निवासी पारस गुप्ता की पारस ट्रेडर्स् के नाम से दुकान है। वह सिगरेट के होलसेल कारोबारी हैं।

चोर पीछे से दीवार तोड़कर घुसे
सोमेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। ये देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के पीछे से दीवार काटकर घुसे थे। चोर उनकी दुकान से करीब तीस हजार रुपये ले गए। इसके बाद चोरों ने उनके बराबर की दुकान पारस ट्रेडर्स की दीवार में नकब लगा दी। उन्होंने बताया कि दीवार टूटी देख उन्होंने पारस गुप्ता को सूचना दी।
पुलिस को दी सूचना
पारस गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने शटर उठाया तो सामान पूरी तरह अस्त व्यस्त पड़ा था। चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की सिगरेट ले गए। इसके बाद आसपास के व्यापारी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तब जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस जांच कर रही है।