आगरालीक्स (19th October 2021 Agra News)… शरद पूर्णिमा को लेकर असमंजस कि आखिर चांद की रोशनी में किस दिन रखें खीर. जानिए…
शरद पूर्णिमा को लेकर लोगों में असमंजस है कि यह किस दिन मनाई जाए। खीर को किस दिन चंद्रमा की रोशनी में रखा जाए। दरअसल, इस साल 19 अक्टूबर मंगलवार को शरद पूर्णिमा के महत्वपूर्ण पर्व को लक्ष्मी पूजा व कोजागिरी मनाई जाएगी। इस साल कोजागिरीव्रत शरद पूर्णिमा का 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। कोजागिरी पर्व हर साल अश्विन पूर्णिमा की रात यानी विजयादशमी के पांचवे दिन मनाया जाता है। इसमें माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

कोजागिरी पूजा का शुभ मुहूर्त
19 अक्टूबर दिन मंगलवार रात 12 बजकर 04 मिनट से रात 03 बजकर 17 मिनट तक
पूर्णिमा तिथि का आरंभ – 19 अक्टूबर मंगलवार को साँय 07:03 बजे से होगा
पूर्णिमा तिथि का समापन 20अक्टूबर बुधवार की रात 08बजकर 26 मिनट पर हो रहा है
आज लगाएं खीर भोग
पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा, कोजागरी वृत,रास पूर्णिमा,खीरभोग अर्पण 19अक्टूबर दिन मंगलवार को ही करना शास्त्र सम्मत और सही भी होगा। 20 अक्टूबर बुधवार को कार्तिक स्नान पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जयंती मान्य होगी।