आगरालीक्स..(News 21st October).यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज स्पीड से हादसे हो रहे हैं, 20 स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन 20 स्पॉट पर सीसीटीवी और स्पीड कैमरे लगाए जाएंगे। 20 स्पॉट पर सीसीटीवी और स्पीड कैमरे लगाए जाएंगे।
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के बीच हादसे हो रहे हैं। तेज स्पीड के चलते हादसे थम नहीं रहे हैं। आगरा और नोएडा के बीच में 20 स्पॉट हैं जहां सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। इन स्पॉट को चिन्हित कर लिया गया है।
20 स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी और कैमरा
टोल कंपनी के प्रभारी तुलसीराम गुर्जर का मीडिया से कहना है कि 20 स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, इन स्थानों पर सीसीटीवी और स्पीड कैमरे लगाए जा रहे हैं। स्पीड तेज होने पर चालान किए जाएंगे, सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी , जिससे हादसों की रोकथाम हो सके।

ओवर स्पीड से 23 फीसद से अधिक हादसे
यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों में 23 फीसद का कारण ओवर स्पीड है। 12 फीसद मामलों में टायर पफटने और 4.74 फीसद केस में कोहरे के चलते हादसे हो रहे हैं। सर्दियों से पहले एक्सप्रेस वे पर लाइट की संख्या बढ़ाई जा रही है।