आगरालीक्स…(21 October 2021 Agra News) आगरा में रॉयल सिन्धी लेडीज क्लब ने किया महारास. कोई बना कृष्ण तो कोई राधा और गोपिका…देखें फोटोज महारास के….
महिला सदस्यों ने जमकर किया महारास
शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रॉयल सिन्धी लेडीज़ क्लब की सभी महिला सदस्यों ने जमकर महारास किया। क्लब की सदस्याएं सजधज कर आई, कोई कृष्णा तो कोई राधा तो कोई गोपिका के स्वरुप में डांडिया का सुन्दरता के साथ प्रदर्शन किया। क्लब की संस्थापिका संगीता खुशलानी ने बताया आगरा के प्रथम सिन्धी महिला संगठन रॉयल सिन्धी लेडीज क्लब का प्रमुख उद्देश्य हर त्यौहार पर समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के साथ, समाज सेवा एवं व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। इसमें मनोरंजन भी शामिल हो तो कोई भी कार्य करने की क्षमता एवं सम्भावना दोनो बढ़ जाती हैं।

ये महिलाएं हुई शामिल
सचिव जाह्नवी बजाज द्वारा कई प्रतियोगिताएं एवं खेल कराये गये, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने उत्साह से भाग लिया। ज्योति खुशलानी, हेमा खूबचन्दानी, दीपा लालवानी द्वारा साईं झुलेलाल जी की आरती की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाली टीम की सदस्याएं थी वंदना कर्मचन्दानी, ममता खट्टर, जया वनवारी, वर्षा वंजानी, हिमानी सीतलानी, कशिश नैनानि, विनीता वाधवानी, कशिश बजाज.
