
यहां रविवार को शिविर लगाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत घरों में झाडू पोंछा करने वाली और ड्राइवरों के इंश्योरेंस कराए हैं। उनके बीमार होने पर भी इंश्योरेंस कवर होगा, अनहोनी होने पर बीमा क्लेम मिलेगा। सभी कर्मचारियों का पांच लाख तक का बीमा कराया गया है। भरतपुर हाउस रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी में 80 घर हैं, यहां सडक से लेकर सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सोसायटी द्वारा की जा रही हैं। इस तरह के मॉडल को शहर की अन्य पॉश कॉलोनी में लागू करने के प्रयास चल रहे हैं। इस दौरान सोसायटी के संरक्षक पूरन डावर, अध्यक्ष चरनजीत थापर, महासचिव संजय कुंडलानी, रवि छाबडा आदि मौजूद रहे।
Leave a comment