Sunday , 25 October 2026
Home आगरा 8 people of same family of Firozabad died in road accident..#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

8 people of same family of Firozabad died in road accident..#agranews

312

आगरालीक्स…(22 October 2021 Agra news) फिरोजाबाद के एक ही परिवार के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत. कार को ट्रक ने रौंदा. इनमें चार पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल

बहादुरगढ़ के केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले के रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह हुआ. सभी लोग फिरोजाबाद के नगला अनूप के रहने वाले थे. हादसे में 4 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. एक महिला व मासूम बच्ची घायल है. बताया जाता है कि सभी लोग राजस्थान के गोगा मेड़ी से वापस घर जा रहे थे, तभी एक्सप्रेस वे पर खड़े एक ट्रक के पीछे कार को रोकी लेकिन ​पीछे से आ रहे एक और ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. कार दोनों ट्रकों के बीच में फंसकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिरोजाबाद के गांव नगला अनूप में रहने वाले शिव कुमार अपनी त्नी मुन्नी देवी, बेटा मनोज, पुत्रवधु स्वीटी, बेटी खुशबू, आरती, एक पौत्र व आरती की बेटी आंशी व खुशबु का बेटा प्रियांशु व इनका पड़ोसी बबलू किराये पर कार बुक कर दो दिन पहले राजस्थान के गोगामेड़ी दर्शन के लिए गए हुए थे. कार चालक अमन निवासी करहेटा चला रहा था. बताया जाता है कि गुरुवार रात को सभी लोग गोगामेड़ी से वापस यूपी के लिए चले थे. शुक्रवार सुबह केएमपी एक्सप्रेस वे पर बादली के पास कार चालक अमन ने हाइवे के किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे अपनी कार रोक दी. बताया जाता है कि तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी. ​टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक जोरदार धमाका हुआ. मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला लोगों ने आरती व अमन को तो बाहर निकाल लिया लेकिन बाकी लोग गाड़ी में ही फंसे रहे.

हादसे में 8 की मौत
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गाड़ी में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें 4 पुरुष, तीन महिलाएं व एक छोटा बच्चा शामिल है. एक मासूम बच्ची व आरती को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया. हादसे में मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे. पुलिस ने फरार ट्रक चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

error: Content is protected !!